फूलपुुर: शादी समारोह में शामिल होने सहसो पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को सहसो स्थित शिवा जी गार्डेन पहुंचे,जहाँ उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की बेटी के शादी समारोह में शिरकत की। अखिलेश यादव लगभग दोपहर 2 बजे समारोह स्थल पर पहुँचे।उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भारी उत्साह के साथ स्वागत किया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई थी।