फूलपुुर: सरायममरेज पुलिस ने जरियार वीर बाबा के पास से लूट के मोबाइल फोन और 6 देशी बम के साथ एक अभियुक्त को दबोचा
सरायममरेज थाना पुलिस ने लूट के मोबाइल फोन और 06 अवैध बम के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोमवार लगभग करीब 4 बजे पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार पुत्र फूलचंद निवासी मानिक पुर को जरियार वीर बाबा के पास से पकड़ा।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को धर्मेंद्र के पास से लूट का एक मोबाइल फोन और 6 अवैध देशी बम बरामद हुए।अभियुक्त के खिलाफ अन्य दो मामले भी दर्ज है।