शाहबाद: समरानिया कस्बे नाले में बहे व्यक्ति का शव 4 किलोमीटर दूर मिला, बाइक सहित बहा था व्यक्ति
Shahbad, Baran | Aug 5, 2024 समरानिया में नारायण खेड़ा सिरसौद के बीच मे बरसाती रपट पर आ रहे तेज नाले में एक व्यक्ति बह गया, जिसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार चिरोंजी पुत्र मांगीलाल अपनी बाइक समेत बह गया था। बाइक तो पुलिया में मिल गई थी, पर तलाशी पर पुलिया से 4 किलोमीटर दूर व्यक्ति का शव मिला है। साथ ही मौके पर पुलिस पहुँची शव का करा पोस्टमार्टम परिजनों को सौंपा दिया।