शाहबाद: कस्बाथाना थाने में फरियादी के साथ मारपीट के मामले में एसपी को सौंपा ज्ञापन, आवश्यक कार्रवाई की मांग की
Shahbad, Baran | Aug 3, 2024 टांडा अहिरान निवासी कुम्हेर ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें बताया गया है कि उसके साथ थानेदार चंद्रभान द्वारा थाने में बुलाकर मारपीट की गई है। फरियादी ने एक रिपोर्ट लिखाई थी, जिसको लेकर फरियादी को थाने में बुलाया गया था। इसको लेकर फरियादी से 5 हजार की रिश्वत मांगी गई है। रिश्वत नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई है। एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।