शाहबाद: भैंसासुर नदी में तेज बहाव से बही कार, दो युवकों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
Shahbad, Baran | Aug 5, 2024 भैंसासुर नदी पर एक कार बह गई। जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी केलबाडा मौके पर पहुँचे। कांस्टेबल राजकुमार कुंतल ने बताया की केलवाड़ा में भैंसासुर नदी की पुलिया पर खण्डेला की तरफ से एक सफेद कलर की ब्रेजा गाड़ी में दो व्यक्ति अभिषेक राठौर, विजय यादव निवासी केलवाड़ा आ रहे थे। नदी के बहाव में आ जाने के कारण कार नदी में बह गई। मौके पर पुलिस जाप्ता पहुंचा।