शाहबाद: शाहबाद घाटी क्षेत्र में बाइक फिसलने से एक बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल में रेफर किया
Shahbad, Baran | Aug 3, 2024 शाहबाद कस्बे के घाटी क्षेत्र में शाम को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया है। जिसको मौके पर से ही जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार युवक बारां तरफ से कस्बाथाना आ रहा था। घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। बाइक फिसलने से हादसा होना बताया गया है। आंगे पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।