शाहबाद: पेनावदा हाईवे पर बस की टक्कर से चारा ला रहा युवक घायल, केलवाड़ा चिकित्सालय में भर्ती कराया
Shahbad, Baran | Aug 4, 2024 केलवाड़ा नेशनल हाइवे 27 के पेनावदा हाईवे पर सुरेश मीणा पुत्र भैरूलाल अपने खेत चंडालिया से पशुओं का चारा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसको केलवाड़ा की ओर से आ रही बस ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे केलवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार चल रहा है। थाना अधिकारी मानसिंह मीणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।