खुरई: सिलोधा गांव में एक व्यक्ति ने महिला को घर में अकेला पाकर की छेड़खानी, मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Oct 20, 2024 रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे सिलोधा गांव में एक 26 वर्षीय महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। देहात थाना पुलिस ने बताया कि 26वर्षीय महिला ने अपने परिजनों के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर के समय 12 बजे जब वह मवेशियों के लिए सानी बना रही थी तभी गांव का महेंद्र राजपूत आया और बुरी नियत से हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की