शगुन कॉलेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता ‘उमंग’ का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा
डीडवाना।शगुन कॉलेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता ‘उमंग’ का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता के प्रथम दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कॉलेज निदेशक विशाल सिखवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से विद्यार्थियों में शारीरिक एवं मानसिक मजबूती के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी विद्यार्थी जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।खेलकूद प्रतियोगिता प्रभारी मुस्कान अग्रवाल ने प्रथम दिन आयोजित प्रतियोगिताओं एवं उनके परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में भूमिका जांगिड़ प्रथम एवं भारती प्रजापत द्वितीय स्थान पर रहीं। शतरंज में दीपांशु शर्मा प्रथम एवं ध्रुव पाठक द्वितीय, कैरम में तनुश्री लदनियां प्रथम एवं दिवांशु शर्मा द्वितीय तथा लूडो में श्लोक अग्रवाल प्रथम एवं मनशीत शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे।इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में बीसीए तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम एवं बीसीए प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी टाइपिंग में ममता प्रथम एवं मनीष द्वितीय तथा इंग्लिश टाइपिंग में मनीष खारड़िया प्रथम एवं प्रतीक स्वामी द्वितीय स्थान पर रहे।वन मिनट गेम के अंतर्गत बॉल इन कप प्रतियोगिता में अरविंद बरवड़ प्रथम एवं मनीष खारड़िया द्वितीय, कप कलेक्ट गेम में प्रियंका प्रथम एवं ध्रुव पाठक द्वितीय तथा लक गेम में मनीष रेगर प्रथम एवं तनुश्री लदनियां द्वितीय स्थान पर रहे।प्रतियोगिता के दूसरे दिन बास्केटबॉल, बैडमिंटन, लंबी कूद, दौड़, रस्साकशी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरिफ सर एवं विनोद सर ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Didwana, Nagaur | Nov 26, 2026