चिन्यालीसौड़: प्रशासक जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने ग्राम जोखणी में आयोजित ध्याणी सम्मान समारोह में की शिरकत
निवर्तमान अध्यक्ष जिला पंचायत एवं प्रशासक जिला पंचायत उत्तरकाशी दीपक बिजल्वाण ने यमुनोत्री विधानसभा के ग्राम जोखणी में आयोजित चैत्र नवरात्रि हरियाली पूजन एवं ध्याणी सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने गांववासियों के साथ मिलकर नवरात्रि के पावन पर्व पर मातारानी की पूजा अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।