सतबरवा: सतबरवा पशु बाजार में मधुमक्खियों के हमले से दो ग्रामीण घायल, बाजार में मची अफरा-तफरी
सतबरवा के पशु बाजार में मधुमक्खियां के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे काफी देर तक अपरा तफरी मच गई। दो लोग जख्मी हो गए। इनमें एक को इलाज के लिए नवजीवन हॉस्पिटल तुंबागड़ा में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार को हुई। पशु बाजार में मधुमक्खियां छत लगाए हुए हैं। अचानक किसी ने मधुमक्खियां को छेड़ दिया, जिससे वे झुंड बनाकर बाजार में आए लोगों पर अचानक हमला कर दिया।