सतबरवा: सूर्य मंदिर रामघाट के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए बैठक, सनातनियों से सहयोग की अपील
सतबरवा सूर्य मंदिर रामघाट के प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक शनिवार शाम 4 बजे से आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता राहुल कुमार दीवाना ने की। बैठक में सामूहिक रूप से सूर्य मंदिर का जीर्णाेद्धार के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान बताया गया कि सूर्य मंदिर काफी पुराना मंदिर है, जिसका जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण होना जरूरी है।