सतबरवा: धुरकी खाला में युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, पत्नी के अवैध संबंध की आशंका
गढवा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाला गांव के युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी। युवक की पहचान 35 वर्षीय गुलाम मुस्तफा के रूप में हुई है। गुलाम को गंभीर हालत में सतबरवा के नवजीवन अस्पताल तुम्बागड़ा में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। शुक्रवार शाम 4 बजे एमआरएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया।