सतबरवा: पलामू प्रमंडल की समस्याओं से डुमरी के विधायक जयराम महतो को अवगत कराया गया, निदान का मिला आश्वासन
जेएलकेएम नेता बिनोद प्रसाद गुप्ता,पलामू जिला अध्यक्ष दिलीप मेहता,लालू यादव व अन्य कार्यकर्ताओं ने डुमरी के विधायक जयराम महतो से मुलाकात की और पलामू प्रमंडल की विभिन्न समस्याओं से अवगत काराया। विनोद ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि पलामू में नीलगाय, भ्रष्ट अधिकारी, वन विभाग की लापरवाही, माइंस समस्या, बालू की किल्लत समेत अन्य से विधायक जयराम को अवगत कराया।