सतबरवा: कौड़िया पंचायत का पदभार सौंपने के लिए डीसी को आवेदन, फतेह अहमद ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
मेदिनीनगर सदर प्रखंड की कौड़िया पंचायत के 151 ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर 3 बजे उपायुक्त को आवेदन देकर फतेह अहमद को दोबारा पंचायत सचिव का प्रभार दिलाने का आग्रह किया है। हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि फतेह अहमद व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं और उनके कार्य सराहनीय रहे हैं।