शाहजहांपुर: थाना पुवायां के तिराहा बाजार निवासी पीड़ित परिवार ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया प्रार्थना पत्र
थाना पुवायां क्षेत्र के तिराहा बाजार के रहने वाले भगवानदास की दुकान पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। भगवानदास अपनी ब्लू दुर्गा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दुकान पर कब्जा करने वाले दबंगों ने कागजों में मृत दर्शा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।