महिला मिशन शक्ति के अंतर्गत खिरनी बाग से पुलिस लाइन तक निकली नारी सुरक्षा,नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन जागरूकता रैली
शाहजहांपुर।महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शाहजहांपुर में मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।रैली का शुभारंभ खिरनी बाग से हुआ, जो पैदल मार्च करते हुए रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली के माध्यम से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।