देवघर: पथरौल के परसिया गांव में ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक दर्जन लोग घायल
पथरौल थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शनिवार के शाम 5:00 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए ।जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ।घटना के संबंध में घायल कांग्रेस यादव ने बताया कि जमीन की नवी की जा रही थी उसी क्रम में पटीदार के साथ कहां सुनी हो गई ।जिसमें मारपीट होने लगी और सभी लोग घायल हो गए।