देवघर: बासुकीनाथ-देवघर मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरा वाहन पेड़ से टकराया, दो महिला श्रद्धालु गंभीर घायल
तलझारी थाना क्षेत्र के बासुकीनाथ देवघर मुख्य पथ पर शनिवार दोपहर लगभग 1:00 बजे श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन पेड़ से टकरा गया जिसमें दो महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से इलाज कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना में पम्मी कुमारी एवं मुस्कान कुमारी दोनों घायल हो गए।