देवघर: उपायुक्त की अध्यक्षता में वन भूमि की पहचान के लिए जिला स्तरीय समिति की समाहरणालय में बैठक
उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में वन भूमि की पहचान हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में शनिवार दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया गया ।इस दौरान उपायुक्त ने वन भूमि की पहचान से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।