देवघर: बैजनाथपुर चौक के पास अज्ञात श्रद्धालु बेहोश मिले, सदर अस्पताल में इलाज जारी
बैजनाथपुर चौक के समीप अज्ञात श्रद्धालु को शुक्रवार शाम 4:00 बजे बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल लाया गया जहां पर उसका इलाज जारी हैं ।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कांवरिया श्रद्धालु बैजनाथपुर चौक के पास जा रहा था ।अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया अज्ञात व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई हैं ।पुलिस जांच कर रही हैं।