गुरुआ: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई
Gurua, Gaya | Mar 18, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार की दोपहर 2 बजे गुरुआ प्रखंड कार्यालय के मीटिंग हॉल में निर्वाची पदाधिकारी शिवकुमार पंडित की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनाव को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।