गुरुआ: प्रखंड क्षेत्र में कादो माटी के साथ खेली गई होली
Gurua, Gaya | Mar 15, 2025 गुरुआ प्रखंड में शनिवार की सुबह 7:00 बजे से सुरू हुई होली का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ मनाया गया। यहां होली की शुरुआत "कादो माटी" की परंपरा से हुई, जिसमें ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिट्टी लगाकर पर्व की शुरुआत की। इसके बाद गुलाल और रंगों की बौछार से पूरा क्षेत्र होलीमय हो गया।