गुरुआ: होली की खुशियां मातम में बदली, ससुराल से लौट रहे युवक की गौड़ा नहर में गिरने से मौत
Gurua, Gaya | Mar 17, 2025 बिहार के गया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। होली खेलकर ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गौड़ा नहर में जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार रात की है, लेकिन अंधेरे के कारण किसी को पता नहीं चला।