तोकापाल: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांटीनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का दौरा किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Tokapal, Bastar | Jun 21, 2026 कांटीनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल के बदले स्वरूप और वहां मिल रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को नजदीक से देखने रविवार को शाम 4 बजे जगदलपुर विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की।