हरसूद: प्रतियोगितात्मक माहौल में क्षमताओं को निखारने के लिए प्रतिभा खोज 2026-27 का आयोजन
विद्यार्थियों को प्रतियोगितात्मक माहौल में अपनी क्षमताओं को निखारने एवं आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से ग्लोबल राइज इंटरनेशनल स्कूल नया हरसूद छनेरा द्वारा जीआरआईएस टैलेंट हंट 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार भी रखे गए हैं।