अटरू: अटरू में अध्यक्ष पद का मतदान आज, चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था
Atru, Baran | Sep 21, 2026 अटरू नगरीय निकाय चुनावों के तहत मतदान के बाद अब वह घड़ी आ गई है जिसका सबको इंतजार है। सोमवार को निकाय मुखियाओं के चुनाव के साथ साफ हो जाएगा कि कौन सियासी दाव-पेंच में बाजी जीत गया और कौन पिछड़ गया।नगरीय निकाय के मुखिया का चुनाव आज सोमवार को होगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच मतदानहोगा और उसके बाद परिणामघोषित हो जाएंगे।किसका कद बढ़ेगा, किसकी साख घटेगी।