सहजनवा: खानिमपुर में गैस पाइपलाइन में रिसाव से अफरा-तफरी, दो घंटे बंद रही आपूर्ति, जेसीबी से खोदाई करते समय हुई घटना
गीडा थाना क्षेत्र के खानिमपुर गांव में रविवार को पोखरी से जलनिकासी के लिए जेसीबी से नाली खोदी जा रही थी। इसी दौरान गैस पाइपलाइन में लिकेज की वजह से रिसाव होने लगा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग घर छोड़कर घटनास्थल से दूर भागने लगे। जानकारी होने पर टोरेंट कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत की। इस दौरान लगभग दो घंटे गैस की आपूर्ति बंद रही।