सहजनवा: स्वास्थ्य विभाग की योजना के तहत जिले के सभी CHC पर बनेगा आयुष्मान भारत कार्ड, पिपरौली CHC से की गई शुरुआत
गोरखपुर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को अब इलाज के लिए निजी अस्पतालों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। गोरखपुर जिले के हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर विशेष वार्ड बनाए जा रहे हैं, जहां मरीजों को बेहतर और समर्पित चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसकी शुरुआत पिपरौली सीएचसी से हो चुकी है।