सहजनवा: रामपुर मलौली गाँव में आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में रोष, खजनी पुलिस और प्रशासन ने तत्काल मरम्मत कराई
रामपुर मलौली गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मूर्ति की उंगली टूटी हुई मिली और चश्मा निकालकर चेहरे को खरोंचने का प्रयास किया गया था। सुबह मूर्ति की क्षति की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। आकाश नामक युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।