सैकड़ों समर्थकों के साथ दिल्ली महारैली में पहुंचे कांग्रेस नेता विक्रम सैनी, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
राष्ट्रीय कदम ब्यूरो / रादौर
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस एवं INDIA गठबंधन द्वारा आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में हल्का रादौर के कांग्रेस नेता विक्रम सैनी अपने सैकड़ों साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों पर आवाज बुलंद की।
राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित इस महारैली में देशभर से कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विक्रम सैनी ने कहा कि संविधान बचाओ और लोकतंत्र बचाओ का संकल्प लेकर वे अपने साथियों के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष द्वारा उठ�