मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के इसाली गांव में खेत में अवैध रूप से उगाए गए 210 अफीम के पौधे पुलिस ने किए ज़ब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
इसाली गांव में एक खेत में अवैध रूप से रायडा और लहसुन की फसलों के बीच उगा रखे 210 अफीम के पौधे पुलिस द्वारा बरामद कर जप्त किये, थाना अधिकारी भारत सिंह रावत ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध रूप से अफीम के पौधे उगाने के आरोप में इसाली गाव निवासी डूंगरसिंह राजपुरोहित नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है एवं अफीम के पौधे जप्त किए गए हैं।