मारवाड़ जंक्शन: आऊवा के निकट स्टेट हाईवे-61 पर अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, जिला अस्पताल किया गया रेफर
स्टेट हाईवे 61 आऊवा गांव के निकट खतरनाक मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार नीचे गिर गया, सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची शेखवास गांव निवासी जितेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से राजकीय अस्पताल मारवाड़ पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने पाली रेफर किया।