प्रतापगढ़: जयचंदपुर गांव में साथियों के साथ खेलने के दौरान गला कसने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
प्रतापगढ़ जनपद के जयचंदपुर निवासी रमेश पटेल का (10)वर्षीय बेटा सुमित पटेल ,रविवार की शाम अपने साथियों के साथ घर पर खेल रहा था ।इसी दौरान उसके गले में रस्सी फस गई। साथ खेल रहे बच्चों ने खेलते वक्त रस्सी को खींचा जिससे दम घुटने से वह अचेत होकर वहीं गिर गया। त साथ खेल रहे बच्चे उसे उठाने का प्रयास किए। पर उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया