उज्जैन: सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर फिर गरजा बुलडोजर, नृसिंह घाट रोड पर होटलनुमा आश्रम जमींदोज
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन नगर निगम और जिला प्रशासन ने नृसिंह घाट रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अखण्ड प्रणव वेदान्त ट्रस्ट के 'श्री महा सिद्धि धाम' के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। मेला क्षेत्र की आरक्षित भूमि पर आश्रम की आड़ में होटलनुमा धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा था, जिसे पोकलेन व बुलडोजर की मदद से ढहाया गया। इससे पूर्व भी प्रशासन ने इसी मार्ग पर हरियाणा सेवा आश्रम सहित कई अन्य अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन मुक्त कराई थी।
#UjjainNews #Simhastha2028 #EncroachmentDrive #NagarNigamAction #DemolitionDrive