रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर संतोष कुमार पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता एवं जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 'पुलिस दीदी टीम' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा 'पुलिस दीदी टीम' को महिलाओं एवं बालिकाओं की स्कूल कॉलेज,महिला छात्रावास,कोचिंग संस्थानों के प्रति सुरक्षा एवं संवेदनशीलता के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने, जागरूकता फैलाने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
किशनगंज पुलिस — महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।