#किशनगंज: समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान कार्यक्रम में किशनगंज की जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया। किशनगंज समाहरणालय परिसर स्थित एन.आई.सी. कक्ष में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा की उपस्थिति में किशनगंज की जीविका दीदियों ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समृद्ध महिला समृद्ध बिहार अभियान शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बापू सभागार पटना से समृद्ध महिला समृद्ध बिहार अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के मौके पर मुख्यमंत्री ने जीविका निधि के 10 हजार लाभुकों और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के 5 लाख लाभुकों के खाते में राशि का अंतरण किया। साथ ही विकसित भारत- जी राम जी योजना अंतर्गत 112 ग्रामीण हाट निर्माण कार्यारंभ किया गया।