पुलिस अधीक्षक, किशनगंज संतोष कुमार के निर्देशानुसार पाठामारी थाना, यातायात थाना, सुखानी थाना ,बहादुरगंज थाना एवं गलगलिया थाना क्षेत्रों में 'नशा मुक्ति जागरूकता अभियान' चलाया गया।
अभियान में छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता की। इस दौरान आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।