कांटी में विकास की नई शुरुआत! विधायक ई. अजीत कुमार ने सड़क-नाला निर्माण का किया शिलान्यास
मुजफ्फरपुर के कांटी नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने वार्ड संख्या 15 में सड़क एवं नाला निर्माण तथा वार्ड संख्या 24 में नाला निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बरसात समाप्त होते ही विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होगी तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि सभी नालियों को मुख्य नाली से जोड़ा जाए ताकि जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। स्थानीय लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत करते हुए क्षेत्र में विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। कार्यक्रम में नगर परिषद के सभापति, उपसभापति, पार्षदों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कांटी के विकास से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए Nisha News को सब्सक्राइब करें
#NishaNews #Kanti #Muzaffarpur #AjitKumar #BiharNews #
Musahri, Muzaffarpur | Aug 5, 2026