ब्रह्मपुर: गंगा कटाव से ढाबी गांव की सुरक्षा के लिए प्रशासन सक्रिय, सैंड पैकेट डालने की तैयारी, एसडीएम कर रहे कार्य की मॉनिटरिंग
ढाबी गांव को गंगा नदी के बढ़ते कटाव से बचाने के लिए आखिरकार प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। लंबे समय तक सुस्त रवैया अपनाने के बाद अब स्थानीय लोगों की आवाज उठते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। गांव के समीप गंगा के तेज बहाव के कारण जमीन लगातार कट रही थी।