मसूरी की मालरोड पर देर रात दिल्ली से आए एक पर्यटक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पर्यटक तेज रफ्तार कार चलाकर लोगों से अभद्रता कर रहा था। विरोध करने पर उसने पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाई, जो जांच में लाइटर निकली। इससे गुस्साए लोगों ने उसकी कार के शीशे तोड़ दिए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए कार सीज कर दी है। मामले की जांच जारी है।