शाहजहांपुर: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मित्र की अर्थी को दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव बुधवार को पैतृक गांव नियामतपुर में पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली एम्स में निधन के बाद अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने करीबी मित्र की अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान वे भावुक हो गए और कहा कि वीरेंद्र उनके लिए भाई और सब कुछ थे। वर्ष 1988 में