फर्रुखाबाद: विजिलेंस टीम ने जिला खनन अधिकारी सहित दो को ₹24000 की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा
फर्रुखाबाद में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को खनन अधिकारी संजय प्रताप सहित एक अन्य पकड़ लिया। बताया गया मिट्टी की परमिशन देने के एवज में रुपए की मांग की गई थी। शुक्रवार को आवास पर एक अन्य व्यक्ति को रुपए दिए गए। बाद में खनन अधिकारी के पास रुपए पहुंचे इस बीच में दोनों को पकड़ लिया और फतेहगढ़ कोतवाली ले आई, जहां खनन अधिकारी सहित दो लोगों से पूछताछ की जा रही है