स्वर्गीय हीरू भाई की पुण्यतिथि पर न्यासीगणों एवं स्वयंसेवकों ने दी श्रद्धांजलि
बड़वानी 26 जून2026/आशा ग्राम ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी एवं दिवंगत प्रमुख स्वर्गीय हीरालाल जी शर्मा की दसवीं पुण्यतिथि पर आशा ग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया , डॉ सुभाष यादव एवं श्री के एस मकवाना के द्वारा पुष्पार्पण कर उनके सेवा कार्यों को याद किया गया। ट्रस्ट के सचिव डॉ पहाड़िया ने बताया स्वर्गीय श्री हीरालाल जी शर्मा निमाड़ के ऐसे समाजसेवी हुए हैं जिनके सेवा कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर भी एक अलग पहचान है। आपके द्वारा चार दशक पूर्व अपना सर्वस्व ट्रस्ट के सेवा कार्यों में पूर्ण मनोयोग के साथ समर्पण किया है। जनजाति बाहुल्य समाज की जमीनी चुनौतीयों को चिन्हित कर कुष्ठ रोगियों ,मनोरोगियां ,दिव्यांगजनों निराश्रित वृद्धजनों के लिए आपके द्वारा संचालित किए गए प्रकल्प आज भी प्रासंगिक है। स्वर्गीय शर्मा को उनके सेवा कार्यों के लिए अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। आपके सेवा कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के लिए हम सदैव संकल्पित है। इस दौरान आशाग्राम ट्रस्ट के श्री सचिन दुबे श्री पंढरीनाथ पाटीदार श्री मनीष पाटीदार श्री मनीराम नायडू डॉ संजय राठौर , श्री भेरूलाल यादव श्री रमेश यादव श्री बहादुर सिंह श्री मनीष चौहान आदि स्वयंसेवक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
51 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026