थाना वरला पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एक बड़े अंतरराज्यीय ऑपरेशन के तहत दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा करते हुए 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व एएसपी धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में हुई चोरी के आरोपी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वरला के उमर्टी, पलसूद और ओझर क्षेत्र के पाए गए थे। वरला थाना प्रभारी नारायण रावल और टीम ने सूझबूझ से घेराबंदी कर सुलेन्द्रसिंह, अकालसिंह और प्रकाशसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12.5 तोला सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख है। आरोपियों और जब्त मशरुका को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #VarlaPolice #DelhiCrime #MpNews