कोरबा: मालती किन्नर का निधन, राजनेताओं और समाजसेवियों में शोक की लहर
Korba, Korba | Aug 16, 2026 कोरबा के किन्नर समाज की अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता मालती किन्नर के निधन की खबर से पूरे समाज और शहर में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि मालती किन्नर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। आज उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। मालती किन्नर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं और किन्नर समाज के हितों एवं अधिकारों के