निवाली क्षेत्र में अवैध नलकूप खनन पर प्रशासन का बड़ा डंडा! बिना अनुमति बोरिंग कर रही 2 बड़ी बोरवेल गाड़ियां जब्त, ग्रामीण सेंधवा थाने के सुपुर्द 🚜🚨 पानी
शासन के निर्देशानुसार अवैध जलदोहन के खिलाफ बड़वानी प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में तहसील निवाली के ग्राम बोरली में बिना अनुमति नलकूप खनन की शिकायत पर नायब तहसीलदार श्रीमती अर्चना गिरवाल ने सुबह 9 बजे औचक छापा मारा। मौके पर बालू पिता हरसिंह भाबर के निजी खेत पर अवैध रूप से बोरिंग का काम चल रहा था। 🧐📸
गाड़ियों के चालकों द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर प्रशासन ने दोनों बोरवेल गाड़ियों (GJ 03 CL 9090 और GJ 03 EA 9638) को तत्काल प्रभाव से जब्त कर ग्रामीण थाना सेंधवा के सुपुर्द कर दिया है। भूमि स्वामी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई का प्रतिवेदन एसडीएम पानसेमल को भेजा गया है। अंचल की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #Barwani #Niwali #AntiMafiaDrive #BarwaniPolice