नीम चक बथानी: बथानी में विभिन्न विभागों के कर्मियों का यादृच्छिक प्रक्रिया से स्थानांतरण, पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित
DM शशांक शुभंकर द्वारा विभिन्न विभागों में तीन वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों का पूर्णतः रैण्डमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से स्थानांतरण किया गया है। बथानी के भी कई कर्मी इस स्थानांतरण प्रक्रिया में शामिल है। जिसमें समाज कल्याण विभाग के प्रखंड समन्वयक कमलेश कुमार को नीमचक बथानी से बोधगया, शिक्षा विभाग कर्मी शामिल है।