शिवपुरी नगर: शिवपुरी में दिव्यांग बच्चों ने रेस, गीत व नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया, विजेताओं को किया पुरस्कृत
विश्व दिव्यांग दिवस 2025 के अवसर पर आज बुधवार की दोपहर 12 बजे शिवपुरी जिला मुख्यालय स्थित सरकारी स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से आए दिव्यांग बच्चों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।