दीपावली के रंग में रंगे कलेक्टर-एसपी, अधिकारियों का निराला अंदाज हुआ वायरल!
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में दीपावली मिलन समारोह के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों का अलग ही अंदाज देखने को मिला.. कलेक्टर रेना जमील ने शेरो-शायरी सुनाकर महफिल सजाई, तो एसपी योगेश पटेल ने गीत गाकर समां बांध दिया..
वहीं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र पाटले ने भी सुर में सुर मिलाया, जबकि डीएफओ विपुल अग्रवाल ने ताल से ताल मिलाकर माहौल को और खुशनुमा बना दिया..
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस दीपावली मिलन समारोह में अधिकारी कामकाज की व्यस्तता से इतर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आए..समारोह के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं..
पंचलाइन: कभी फाइलों में दिखा प्रशासन, तो कभी सुर-ताल में झूमता नजर आया… सूरजपुर के अफसरों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर छाया #Surajpur #Collector #SP #DiwaliCelebration #Chhattisgarh #ViralVideo #fatafatnewsindia